Animal sequel: "Animal park" में होंगे दो एनिमल, Sandeep Vanga ने बताई पूरी स्टोरी
Animal फिल्म की सफलता के बाद उसका सेकंड पार्ट 'एनिमल पार्क' आने वाला है, जिसमें रणबीर कपूर और उनके डुप्लीकेट रोल अज़ीज़ के बीच मुकाबला दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य शुरू होगी और यह फ्रैंचाइज़ का एक बड़ा और थ्रिलर भरा सीक्वल होगा।
550 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म Animal, Ranbir Kapoor की most watched मूवी में से एक बन गई है। मूवी के एंड में Ranbir Kapoor का डुप्लीकेट रोल दिखाया गया था। फिल्म का सेकंड पार्ट 'एनिमल पार्क' उसी डुप्लीकेट रोल के इर्द-गिर्द रहेगा। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga ने 'एनिमल पार्क' को लेकर कई खुलासे किए हैं। चलिए जानते हैं कि 'एनिमल पार्क' में क्या होगा और यह दर्शकों के बीच कब तक आएगी।

फिल्म में होंगे दो ANIMAL
Animal में जहां Ranbir Kapoor को मेन कैरेक्टर और एनिमल का टाइटल दिया गया था, वहीं फिल्म के सेकंड पार्ट में अज़ीज़ को भी एनिमल का टाइटल दिया गया है। अब फिल्म में एक नहीं बल्कि दो एनिमल होंगे जो अपने एक्शन और थ्रिलर से सबको एंटरटेन करेंगे। अज़ीज़, रणबीर का डुप्लीकेट रोल है, जो फिल्म में मेन विलेन के रोल में नजर आएंगे।

2027 में होगी Animal park शूटिंग
बता दें कि Animal फिल्म 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जहां Sandeep Reddy Vanga भी virtually जुड़े थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि - "सेकेंड पार्ट 'एनिमल' यूनिवर्स और भी ज्यादा बड़ा होने वाला है। सेकेंड पार्ट में और भी एनिमल्स होंगे क्योंकि अज़ीज़ भी एक एनिमल ही है।"
उन्होंने आगे कहा कि -
"यह सीक्वल दो भाइयों का युद्ध होगा, जो बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं। इसलिए मुझे लगा कि इसे 'एनिमल पार्क' नाम देना ही ठीक है।"

Animal 3 भी बनेगी
वांगा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 2027 के मिड तक शुरू कर देंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट हो चुकी है, साथ ही उन्होंने एनिमल 3 का भी हिंट दे दिया है। उनका कहना है कि 'एनिमल पार्क' से इस फ्रैंचाइज़ का अंत नहीं होगा, बल्कि इसका एक और सीक्वल भी होगा।


