डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, रीवा में ली अंतिम सांस
डॉ. रामविलास वेदांती, जो पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख धार्मिक नेता थे, का 15 दिसंबर को रीवा में निधन हो गया है.
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
15 दिसंबर को रीवा के पूर्व सांसद और अयोध्या धाम के सुविख्यात संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का निधन हो गया. रीवा के लालगांव क्षेत्र में कथा के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उनका निधन हो गया. वेदांती महाराज रीवा के गुढ़ तहसील के ही रहने वाले थे और उनका जन्म रीवा के ही गुढ़वा गांव में हुआ था.

रामविलास वेदांती जी के निधन के बाद उन्हें सुपर स्पेशलिस्ट से गुढ़वा (गुढ़) लाया जा रहा है जहां अंतिम दर्शन के बाद उनके बॉडी को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा. रीवा में कथा करने के लिए वेदांती जी 10 दिसंबर को ही दिल्ली से रीवा आए थे. कथा के दौरान तबीयत बिगड़ने से दो दिनों तक उनका इलाज चला और आज सुबह 12:20 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली.

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2025
उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व…
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Ravi Kishan (@ravikishann) December 15, 2025
उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व… pic.twitter.com/sW0xZXhe7nपूर्व सांसद और सुविख्यात संत डॉ. रामविलास वेदांती (वेदांती जी महाराज) का निधन भारतीय समाज, सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है।
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) December 15, 2025
राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत के रूप में उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दशकों तक तप, त्याग और संघर्ष का मार्ग… pic.twitter.com/Nz77fl8h77
डॉ. रामविलास वेदांती सनातन धर्म के प्रमुख संत और पूर्व सांसद थे जिन्हें वेदांती जी महाराज के नाम से जाना जाता है. उनका पूरा जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहा. वेदांती जी राम जन्मभूमि आंदोलन में एक प्रमुख संत के रूप में उभरे जिन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के तप में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने लोगों में रामभक्ति की चेतना जगाई और लाखों रामभक्तों को एक जुट किया.

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Ravi Kishan (@ravikishann) December 15, 2025
उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व… pic.twitter.com/sW0xZXhe7n
Thursday, 30 Apr, 2026
Wednesday, 29 Apr, 2026
Saturday, 02 May, 2026
Sunday, 03 May, 2026
17 hours ago
सिंगरौली को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प के तहत प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर...
Wednesday, 25 Mar, 2026
लाइसेंस निलंबन को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ठहराया वैध, नियम उल्लंघन और धोखाधड़ी को...
Thursday, 26 Mar, 2026
ग्वालियर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बड़े स्तर पर गड़बड़ी का मामला...
Friday, 24 Apr, 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम...
Tuesday, 16 Nov, 2021
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अगले महीने 15,000 फ्लैट्स के लिए स्कीम लाने की योजना...
Tuesday, 16 Nov, 2021
this is mobile content area. this is mobile content area used for contet purpose.this...
Saturday, 28 Mar, 2026
कॉलेज की जिंदगी को कभी सपनों की शुरुआत माना जाता था, लेकिन आज यह धीरे-धीरे तनाव...
Thursday, 22 Jan, 2026
पार्टनर का हर बार लेट होना सिर्फ टाइम मैनेजमेंट की समस्या नहीं, बल्कि सम्मान और...
Sunday, 03 May, 2026
भोपाल में Sociyo Communications के ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण...
Sunday, 01 Mar, 2026
ईरानी मीडिया के हवाले से अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन और उनके परिवार के सदस्यों...

