नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार
नई दिल्ली: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बीजेपी के अगले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
नई दिल्ली: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बीजेपी के अगले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास जैसे अहम विभाग के मंत्री हैं. वह पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते हुए आ रहे हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी उनका अहम योदगान रहा. टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव प्रचार और प्रबंधन की कोर टीम के वह हिस्सा रहे हैं.
45 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं. वह बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री भी हैं. नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. वह बांकीपुर से 4 बार के विधायक हैं. नितिन नबीन महज 45 साल के हैं. वह बीजेपी की यह जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं. अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, तब उनकी उम्र 50 साल थी. ऐसे में उन्हें ये जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है.
नड्डा का कार्यकाल जून में हुआ था खत्म
2024 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था. तब से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी. नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे. बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है. तब से वे एक्सटेंशन पर थे, अगर नवीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो, सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. फिलहान नितिन नवीन को पार्टी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है.
भाजपा के अनुशासित सिपाही हैं नबीन
नितिन नबीन बीजेपी के अनुशासित सिपाही माने जाते हैं. वे छात्र राजनीति से लेकर भाजपा संगठन में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने नितिन नबीन को राज्य कासह प्रभारी बनाया था. छत्तीसगढ़ में 2018 की हार के बाद बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की और पार्टी सत्ता में लौटी। इसमें नबीन की काफी अहम भूमिका रही। जिसके चलते पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी.
2006 में उन्होंने पहली बार उपचुनाव में जीत हासिल की थी. उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की. नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल किया और राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 मतों के अंतर से हराया. यह नितिन नबीन की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.
अपडेट...
shivendra 
