उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन 

उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने उज्‍जैन में सपरिवार भगवान श्री महाकालेश्‍वर के दर्शन किए

उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन 

उज्जैन। उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने बुधवार को उज्‍जैन आगमन कर सपरिवार भगवान श्री महाकालेश्‍वर के दर्शन किए। उन्‍होंने इस अवसर पर कहा कि श्रावण के पवित्र माह में भगवान शिव के दर्शन करना अत्‍यंत सौभाग्‍य की बात होती है। भगवान श्री महाकालेश्‍वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोग सुखी और निरोगी रहे और सभी लोगों पर भगवान श्री महाकालेश्‍वर का आशिर्वाद सदा बना रहे।