धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार
हाल ही में उनकी तबीयत खराब थी और कुछ दिनों तक उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली. धर्मेंद्र के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. 10 नवंबर को उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. 2 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था. हाल ही में उनकी मृत्यु को लेकर फेक खबरें भी सामने आई थीं.

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया. धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी,धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल, सलमान खान, शाहरुख खान,आमिर खान, अनिल कपूर, सतीश शाह, डेविड धवन और रूमी जाफरी भी पहुंची थी.
In the year 2001, my first signing amount in the movies came from Vijayta Films.
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 24, 2025
One of the first Hindi movies I ever shot was under his banner, with his eldest son.
Him and his family, made me feel welcome in the industry, at a time when no one knew me.
Very few people are… pic.twitter.com/e2LUytbvTp
Dharam ji was hard to capture in one sentence...Hero, Father, the OG Punjabi, a man who was as keenly emotional as he was mischievous, larger than life but also relatably human... pic.twitter.com/6Qi92L5IFn
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 24, 2025

धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत 960 में फिल्म "दिल भी तेरा हम भी तेरे" से की थी. अब तक उन्होंने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वो "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आए थे. उनकी फेमस फिल्मों में "शोले" (1975), "सीता और गीता" (1972), और "चुपके चुपके" (1975) शामिल हैं.
Veteran actor, #Dharmendra affectionately known as Bollywood’s ‘He-Man’ and ‘Dharam Paaji,' passed away today at the age of 89. His passing leaves behind an unmatched legacy of over six decades.#News pic.twitter.com/iqE7oXfXJL
— Filmfare (@filmfare) November 24, 2025

