अब मलेशिया में चलेगा UPI, भारत- मलेशिया साथ मिलकर मिटाएंगे आतंकवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार 8 फरवरी को मलेशिया दौरे का दूसरे दिन है। पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने तय किया है कि अब उनकी दोस्ती सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर सुपरफास्ट तरीके से दिखेगी।
कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार 8 फरवरी को मलेशिया दौरे का दूसरे दिन है। पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने तय किया है कि अब उनकी दोस्ती सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर सुपरफास्ट तरीके से दिखेगी। पीएम मोदी को मलेशिया के प्रधानमंत्री कार्यालय परेदान पुत्रा भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम से मुलाकात की तस्वीर साझा की है। पीएम ने एक्स पर लिखा- आज सुबह मेरी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मेरी बहुत अच्छी मुलाकात हुई। भारत और मलेशिया समुद्री पड़ोसी हैं और इनके बीच हमेशा से घनिष्ठ मित्रता रही है। हमने व्यापार, अवसंरचना, ऊर्जा, आईटी, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य विकास क्षेत्रों में सहयोग का मूल्यांकन भी किया। हमने सुरक्षा, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।
पीएम मोदी के मुताबिक, भारत और मलेशिया अब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे, खुफिया जानकारी शेयर करेंगे और समुद्र (मैरीटाइम) की सुरक्षा बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि, आतंकवाद पर भारत का स्टैंड एकदम कड़ा है- कोई समझौता नहीं और कोई दोहरा रवैया नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि- कोई भी पार्टनरशिप तब सफल होती है जब उसका फायदा सीधे जनता को मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए ये बड़े कदम उठाए गए हैं।
Had an excellent meeting with PM Anwar Ibrahim at Seri Perdana earlier today. India and Malaysia are maritime neighbours who have always enjoyed a close friendship. We reviewed developmental cooperation in sectors like trade, infrastructure, energy, IT, biotechnology and more. We… pic.twitter.com/4xfwFSxC8x
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
भारत और मलेशिया का रिश्ता सिर्फ बिजनेस का नहीं, बल्कि दिल का भी है. पीएम मोदी ने बताया कि मलेशिया में तमिल भाषा और फिल्मों (खासकर तमिल सिनेमा) का बहुत क्रेज है। इसे और मजबूत करने के लिए मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने इस बातचीत को बेहद अहम और क्रिटिकल बताया।
आईएनए के पूर्व सैनिक से मिले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में आजाद हिंद फौज के पुराने सैनिकों से मुलाकात की। आजाद हिंद फौज को इंडियन नेशनल आर्मी (INA) के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने फोर्स के ऐतिहासिक योगदान और साउथ-ईस्ट एशिया में रहने वाले भारतीय लोगों के बीच इसकी विरासत का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी INA के पुराने सैनिक जयराज राजा राव से मिले और इस मुलाकात को बहुत प्रेरणा देने वाला बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बातचीत की तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आईएनए के पुराने सैनिक जयराज राजा राव से मिलना बहुत खास था. उनका जीवन बहुत हिम्मत और त्याग से भरा है. उनके अनुभव सुनना बहुत प्रेरणा देने वाला था.’
It was very special to meet INA veteran Shri Jeyaraj Raja Rao.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
His life is marked by immense courage and sacrifice. Listening to his experiences was very inspiring.
We remain forever indebted to Netaji Subhas Chandra Bose, the brave women and men of the INA, whose valour helped… pic.twitter.com/dVkiDgCKGL
pushpendra 
