मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के साथ खड़े हुए सोनू सूद, कहा– “ये दान नहीं, सम्मान है”

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव को सोनू सूद का सपोर्ट मिला। सोनू सूद ने उन्हें टैलेंटेड एक्टर बताया और अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया।

मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के साथ खड़े हुए सोनू सूद, कहा– “ये दान नहीं, सम्मान है”
google

कॉमेडी की दुनिया के फेमस एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोर्ट के ऑर्डर पर तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। इसी बीच एक्टर सोनू सूद उनके सपोर्ट में सामने आए हैं।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल यादव को गिफ्टेड और टैलेंटेड एक्टर बताया। उन्होंने ऐलान किया कि वो अपनी आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और इसके बदले उन्हें अभी ही साइनिंग अमाउंट देंगे।

सोनू सूद ने लिखा,

“राजपाल यादव ने सालों तक इंडस्ट्री को यादगार काम दिए हैं। कभी-कभी जिंदगी में हालात इंसान के खिलाफ हो जाते हैं, इसका मतलब टैलेंट की कमी नहीं होती। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और अब वक्त है कि हम सब साथ खड़े हों।”

उन्होंने आगे साफ कहा कि दी जाने वाली फीस दान नहीं, बल्कि सम्मान है। साथ ही सोनू सूद ने इंडस्ट्री के दूसरे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से भी अपील की कि वे इस मुश्किल समय में राजपाल यादव का साथ दें।

अकेले पड़ चुके हैं राजपाल 

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और आर्थिक तंगी के चलते कर्ज चुकाया नहीं जा सका। चेक बाउंस का मामला कोर्ट पहुंचा और आखिरकार उन्हें जेल में सरेंडर करना पड़ा।

सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा था, “न पैसे हैं, न कोई दोस्त। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।”

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस पर HC सख्त