ससुराल वाले वाइफ को भेज नहीं रहे.. पब्लिक में ऐसा क्यों कह रहे हैं अमिताभ बच्चन?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैन्स से मिलते दिख रहे हैं, लेकिन उनके हाथ में मौजूद पोस्टर देखकर लोग चौंक गए। पोस्टर पर लिखा था – “मुझे सपोर्ट करिए! मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं।

ससुराल वाले वाइफ को भेज नहीं रहे.. पब्लिक में ऐसा क्यों कह रहे हैं अमिताभ बच्चन?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे रविवार को मुंबई में अपने घर के बाहर फैन्स से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक पोस्टर था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

पोस्टर पर लिखा था – “मुझे सपोर्ट करिए! मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं। 1982 ए लव मैरिज।”


दरअसल, अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर फैन्स से मिलते हैं। इसी मुलाकात के दौरान यह पोस्टर दिखाई दिया। हालांकि, इस पोस्टर का अमिताभ बच्चन की असली जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।

ये पोस्टर एक फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा हुआ है, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी यह सब एक फिल्म का हिस्सा है।