रीवा के यश पांडे ने देश का बढ़ाया मान, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
रीवा के युवा निशानेबाज यश पांडे ने एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर राइफल यूथ टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के लिए यह खुशी की बड़ी खबर है। रीवा के युवा निशानेबाज यश पांडे ने एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह मेडल 10 मीटर एयर राइफल यूथ टीम मुकाबले में हासिल किया।

यह शूटिंग प्रतियोगिता दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई थी। मुकाबला काफी कठिन था, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया।
यश की इस जीत पर मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने भी उन्हें बधाई दी है।
रीवा के होनहार खिलाड़ी यश पांडे को हार्दिक शुभकामनाएं ????
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) February 8, 2026
दिल्ली में आयोजित एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल यूथ टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर आपने भारत का मान बढ़ाया और रीवा को गौरवान्वित किया है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम… pic.twitter.com/Lakzq9lFTO
यश पांडे रीवा जिले के ग्राम पंचायत दादर से हैं। उनके दादा अनिरुद्ध प्रसाद पांडे वहां के सरपंच हैं और उनके पिता शिक्षक हैं। यश इस समय इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहे हैं।

यश पांडे के दादा अनिरुद्ध प्रसाद पांडे
यश के दादा ने बताया कि यश बहुत मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। यश का सपना है कि वह आगे चलकर ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते। यश की इस सफलता से रीवा और पूरे मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है। लोगों ने यश को बधाई दी और उन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।
Saba Rasool 
