भारत-पाक मैच पर बड़ा सस्पेंस: ICC मीटिंग के बाद बदले पाकिस्तान के सुर, 24 घंटे में फैसला संभव
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के खिलाफ खेल सकता है. इस मामले पर उसे 24 घंटे में फैसला लेना है. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया था.
पाकिस्तान, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान किया. PCB चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने साफ किया था कि भारत के साथ मैच खेलना है या नहीं, इस पर हम सरकार का फैसला मानेंगे. जिसके बाद 2 फरवरी के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. यह उनका स्टैंड है. वह बांग्लादेश के समर्थन में खड़े हैं. लेकिन, अब आईसीसी (ICC) की मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने सुर बदले हैं. वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेल सकता है. उसे इस मामले पर 24 घंटे में फैसला लेना होगा.
सस्पेंस बरकरार है
भारत के खिलाफ मैच खेलना है या नहीं इसे लेकर ICC और PCB के बीच 8 फरवरी को लाहौर में मीटिंग हुई. गद्दाफी स्टेडियम में यह मीटिंग करीब 5 घंटे तक चली. लेकिन, मैच को लेकर सस्पेंस बरकरार रहा. मीटिंग में यह साफ नहीं हुआ कि पाकिस्तान वर्ल्ड कर में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा या नहीं. लेकिन, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान अगले 24 घंटे में निर्णय लेगा कि उसे भारत से मैच खेलना है या नहीं. मीटिंग में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा के बीच लंबी बात हुई. इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी मौजूद थे.
सरकार से सलाह लेगा PCB
रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB भारत के खिलाफ मैच खेलने से पहले पाकिस्तान सरकार से हरी झंडी चाहता है। बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक रूप से भी बेहद संवेदनशील फैसला है. ICC ने साफ तौर पर PCB को यह भी बता दिया है कि अगर भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट होता है, तो इसके दूरगामी और गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
ICC–PCB मीटिंग क्यों जरूरी थी?
जब टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा था, तभी पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा ने ICC की चिंता बढ़ा दी। टूर्नामेंट की प्लानिंग, ब्रॉडकास्ट डील और शेड्यूल पर असर पड़ने की आशंका के चलते ICC को PCB के साथ आपात बैठक करनी पड़ी।
PCB की 3 बड़ी मांगें
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में मोहसिन नकवी ने ICC के सामने तीन अहम मांगें रखीं. बांग्लादेश को ज्यादा मुआवजा दिया जाए. टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा न होने के बावजूद बांग्लादेश को पार्टिसिपेशन फीस मिले भविष्य के ICC इवेंट्स में पाकिस्तान को होस्टिंग राइट्स दिए जाएं.
ICC क्यों चाहती है भारत–पाक मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला क्रिकेट का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है. यह मैच. ब्रॉडकास्ट राइट्स की वैल्यू बढ़ाता है. स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन से भारी कमाई करता है. दुनियाभर में रिकॉर्ड व्यूअरशिप लाता है. अगर पाकिस्तान मैच से हटता है, तो ICC को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है और पूरे टूर्नामेंट की ब्रॉडकास्ट वैल्यू पर असर पड़ेगा.
shivendra 
