माफ कर दो भाई.. महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़े, उद्रवियों का दिल नहीं पसीजा
रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा।
रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा। महिला पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए उपद्रवियों के आगे हाथ पैर जोड़ती रही, लेकिन उपद्रवियों का दिल नहीं पसीजा। ये वीडियो घटना के तीन दिन बाद वायरल हुआ है।
'माफ कर दो भाई... महिला आरक्षक की गुहार
तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक आधा किमी तक दौड़ाया। जब वो खेत में नीचे गिर गई, तो जबरदस्ती कपड़े फाड़-फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का प्रदर्शनकारियों ने ही वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर उन्हें भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो छोड़ दो। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 67 ए एलसीजी, और बीएनएस की धारा 109, (1) 115, (2) 132, 221,296, 309,351, के तहत मामला दर्ज किया है।
बातचीत के बाद प्रदर्शन खत्म
प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है और यह भरोसा दिया गया है कि पब्लिक हियरिंग कैंसिल कर दी जाएगी, लेकिन 27 दिसंबर को हुई सबसे बुरी और शर्मनाक घटना के बारे में कोई भी सीनियर पुलिस अधिकारी कैमरे पर नहीं आ रहा है या वीडियो स्टेटमेंट जारी नहीं कर रहा है।
बता दें कि JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों ने महिला टीआई के साथ भी मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
pushpendra 
