भोपाल: परीक्षा पर संवाद में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “परीक्षा पर संवाद” कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया.
भोपाल। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “परीक्षा पर संवाद” कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी और अभिभावक की तरह उनसे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, इसे बोझ नहीं बनाना चाहिए. बच्चों को अनावश्यक स्ट्रेस लेकर परीक्षा देने से बचने की सीख दी और बोर्ड परीक्षाओं के लिए उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहा.
बच्चों से आत्मीय संवाद, सकारात्मक माहौल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि वे पहले कठिन प्रश्न देखकर घबराते हैं और बाद में सरल प्रश्न हल करते हैं, जिसका मनोदशा पर प्रभाव पड़ता है. उन्होंने सुझाव दिया कि आत्मविश्वास बनाए रखें और प्रश्नपत्र को समझदारी से हल करें. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी बेहद जरूरी है. सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है.
बजट सत्र पर भी बोले मुख्यमंत्री
बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्र भी पहले की तरह सुचारू रूप से चलेगा. उन्होंने बताया कि सरकार की कई उपलब्धियाँ हैं, जिन्हें जनता के सामने रखा जाएगा.
कल से शुरू होंगी परिक्षाएं
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं 10 फरवरी से शुरू होंगी. जिसमें 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे. जिनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी.
बच्चों से अभिभावक की तरह मिले मुख्यमंत्री: स्कूल शिक्षा मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा देश में परीक्षा को ले कर देश के प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ सवांद किया है और आज मुख्यमंत्री ने भी यहां आ कर होस्टल के बच्चों के साथ और एक्ससिलेन्स के बच्चों के साथ संवाद किया है. एक अभिभावक की तरह उन्होंने बच्चों से संवाद किया उनके साथ नाश्ता किया उनके सवालों के जवाब दिया. बच्चों के आपसी संवाद में भी भाग लिया कल से शरू होने वाली परीक्षा को ले कर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है समय पर परीक्षा शरू हो इसको ले कर भी तैयारी की गई है.
shivendra 
