आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से मजबूत हुई प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं: राजेंद्र शुक्ला
आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के चलते प्रदेश में पांच हजार की आबादी पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं.
आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया से बात की इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विजन के चलते प्रदेश में पांच हजार की आबादी पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों पर ओपीडी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था की जाएगी.
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीज अपनी जांच करा सकते हैं, ब्लड सैंपल लेने की सुविधा उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन के जरिए जिला अस्पतालों के एक्सपर्टस डॉक्टर से सलाह भी किया जाता है. उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए से घर-घर जाकर जांच अभियान और निरोगी रहने से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं. जिससे आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

नर्सिंग कॉलेजों से जुड़ी शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि जैसे ही कोई मामला सामने आता है, उसकी गंभीरता से जांच कराई जाती है. यदि जांच में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित संस्थान या जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.
वहीं महू विधायक के घर में खुद को कैद करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि विधायक प्रदीप जी एक सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं. इस तरह की किसी भी खबर को लेकर न तो उनसे कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में आई है.
shivendra 
