Closing Bell: सेंसेक्स 655 अंक उछला, निफ्टी 25,491 पर बंद
6 फरवरी को शेयर बाजार में हल्की शुरुआत के बाद तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 655 अंक चढ़कर 82,925 व निफ्टी 202 अंक बढ़कर 25,491 पर बंद हुआ।
6 फरवरी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। जहां दिन की शुरुआत सपाट से हुई थी, तो वहीं शाम होते-होते बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिली।
आज सेंसेक्स 655 अंक बढ़कर 82,925 पर, जबकि निफ्टी 202 अंक की रिकवरी के साथ 25,491 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही, वहीं निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में तेजी आई और 31 शेयरों में गिरावट रही।
आज के टॉप गेनर्स में ITC, Kotak Mahindra Bank, Cipla, Adani Ports, Infosys के शेयर रहे, जबकि टॉप लूज़र्स में Trent, Bharat Electronics, Bharti Airtel, Titan, NTPC के शेयर रहे।

Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स–निफ्टी लाल निशान में कारोबार

6 फरवरी शुक्रवार को शेयर बाजार फ्लैट पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 83,100 पर, जबकि निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ 25,550 पर कारोबार कर रहा है।
आज निफ्टी के 50 में से 31 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, वहीं 19 शेयरों में बढ़त है। BSE सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर रेड जोन में हैं...पूरी खबर पढ़ें

