T20 World Cup 2026: आखिरकार झुका पाकिस्तान, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मैच होगा। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PCB) को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दे दी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मैच होगा। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PCB) को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई। जिसकी पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ की है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला लिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रुख लगातार सख्त बना हुआ था। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से संभावित कार्रवाई की खबरें सामने आने लगीं, जिससे PCB पर आर्थिक संकट का खतरा मंडराने लगा।
सूत्रों के अनुसार, यदि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबले से हटता, तो उसे ICC से मिलने वाले सालाना राजस्व (करीब 315 करोड़ रुपये) से हाथ धोना पड़ सकता था। इसके अलावा ब्रॉडकास्टर्स और ICC की ओर से भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की आशंका थी।
बताया जा रहा है कि PCB की ओर से ICC के सामने रखी गई सभी शर्तों और मांगों को खारिज कर दिया गया था। साथ ही श्रीलंका, बांग्लादेश और यूएई जैसे अन्य क्रिकेट बोर्ड्स ने भी पाकिस्तान को बहिष्कार के संभावित दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए खेलने की सलाह दी थी।
इन सभी दबावों और आर्थिक जोखिमों के बीच आखिरकार पाकिस्तान ने अपने रुख में बदलाव किया और भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए सहमति दे दी।
pushpendra 
