सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे पत्र के बाद कोलकाता पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरे पत्र मिलने के बाद गांगुली परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त को सौरव गांगुली के ऑफिस में धमकी भरा पत्र पहुंचा. रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्र में गांगुली और उनके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद गांगुली की पर्सनल सेक्रेटरी तानिया भट्टाचार्य ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया है कि धमकी की भाषा को देखते हुए सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना और परिवार के साथ काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली परिवार को पिछले करीब छह महीने से धमकी भरे पत्र मिल रहे थे। शुरुआत में इन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया और इन्हें किसी नाराज प्रशंसक या व्यक्ति की हरकत मानकर नजरअंदाज किया गया. लेकिन हाल में मिले पत्र की भाषा ज्यादा आक्रामक होने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरे पत्र कूरियर के जरिए भेजे गए थे. पैकेट पर भेजने वाले के तौर पर अरुण कुमार नाम लिखा होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पत्र वास्तव में इसी व्यक्ति ने भेजे थे या किसी और ने उसकी पहचान का इस्तेमाल किया. पुलिस पत्र में दिए गए फोन नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर रख रही हैं.

सौरव गांगुली देश के चर्चित क्रिकेटरों में रहे हैं और लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की कप्तानी करने के अलावा BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. ऐसे में धमकी के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पुलिस का फोकस धमकी भरे पत्र भेजने वाले की पहचान करने और गांगुली परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है. मामले में जांच जारी है.
Wednesday, 13 May, 2026
Thursday, 23 Oct, 2025
Thursday, 24 Sep, 2026
Tuesday, 22 Sep, 2026
Saturday, 26 Sep, 2026
Saturday, 05 Sep, 2026
Miss World 2026 : भारत की ओर से मध्यप्रदेश की निकिता पोरवाल Miss World के ताज के...
Thursday, 10 Sep, 2026
Passive Smoking : स्टडी के मुताबिक, 2023 में भारत में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत...
Tuesday, 16 Nov, 2021
चहल की वाइफ ने सिखाया कोहली को डांस:विराट को हुक स्टेप कराती नजर आईं धनश्री, सोशल...
9 hours ago
Amit Shah MP Visit : गृहमंत्री अमित शाह संगठन को मजबूत करने सहित अन्य विषयों को...
Friday, 25 Sep, 2026
iPhone खो जाए या बैटरी खत्म होने के बाद बंद हो जाए, तब भी कुछ परिस्थितियों में Apple...
Saturday, 19 Sep, 2026
Katrina Kaif Body Shaming: कटरीना कैफ बढ़े हुए बजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रही...
Sunday, 23 Aug, 2026
Chhindwara SNCU Fire Update : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक बच्ची के परिजन को...
Wednesday, 02 Sep, 2026
Balaram Jayanti Mahotsav : सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल,...
Saturday, 26 Sep, 2026
संजय लीला भंसाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद विक्की कौशल...
Monday, 10 Nov, 2025
मध्य प्रदेश में 2026 की बाघ गणना का दूसरा चरण नवंबर के दूसरे पखवाड़े से शुरू होगा,...

