मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की Dating की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की डेटिंग की खबरें वायरल हो रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देकर लोगों से बिना पुष्टि के ऐसी बातें फैलाने से बचने की अपील की है।
क्या मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं। दोनों को मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे के आसपास देखा गया था। साथ ही, दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग के रूमर्स और बढ़ गए।

लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से कहा कि वे थोड़ा आराम करें और बिना पुष्टि के ऐसी बातें फैलाने से बचें।

उन्होंने आगे लिखा कि, "आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर ऐसी अफवाहों को सच मान लेते हैं। देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। GEN Z से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियोज बनाइए, और ज्यादा व्यूज मिलेंगे।"

बता दें कि यशस्वी मृणाल से करीब 10 साल छोटे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मृणाल की प्रतिक्रिया के बाद अब मामला थोड़ा शांत नजर आ रहा है।
दरअसल, ये मामला तब चर्चा में आया, जब जुलाई के आखिर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। मृणाल को मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के एक कैफे से निकलते हुए देखा गया। बाद में इस वीडियो को यशस्वी जायसवाल से जोड़ते हुए तरह-तरह के दावे किए जाने लगे।


