Parliament Monsoon Session: NDA सांसदों का प्रदर्शन, BJP बोली- राहुल बहस से भाग रहे
संसद में NDA-कांग्रेस आमने-सामने, BJP सांसद ने पूछा- Rahul Gandhi झारखंड क्यों नहीं गए, Priyanka Gandhi ने दिया जवाब- वे छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं
Parliament Monsoon Session के दौरान मंगलवार को NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला। सांसदों के हाथों में पोस्टर थे। इनमें Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi पर Delhi में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया गया। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
NDA सांसदों ने Jharkhand में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी Rahul Gandhi की चुप्पी पर सवाल उठाए। BJP सांसद Sanjay Jaiswal ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन Rahul Gandhi चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने Lok Sabha की कार्यवाही रोक रखी है।
BJP नेताओं ने राहुल पर उठाए सवाल
BJP सांसद Tarun Chugh ने कहा कि Rahul Gandhi सदन में बहस से भाग रहे हैं। उन्होंने Jharkhand में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी राहुल की चुप्पी पर सवाल उठाया। वहीं BJP सांसद Sakshi Maharaj ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के मामले में विपक्ष की नीति Jantar Mantar और Jharkhand के लिए अलग-अलग है।
Priyanka Gandhi ने दिया जवाब
दूसरी ओर, Congress सांसद Priyanka Gandhi ने BJP के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि Rahul Gandhi छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में यह कहना सही नहीं है कि उन्होंने छात्रों के मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। Rahul Gandhi ने सोमवार को कहा था कि विपक्ष Amit Shah की राय सुनने में दिलचस्पी नहीं रखता। विपक्ष यह जानना चाहता है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था।
Rahul Gandhi ने सवाल किया था कि अगर Amit Shah ने यह आदेश नहीं दिया, तो Home Ministry में किसने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इसी मुद्दे को लेकर Parliament में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है।
Varsha Shrivastava 
