MP Congress PAC Meeting: Jitu Patwari, Digvijaya Singh और Umang Singhar समेत 25 नेता होंगे शामिल
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद Congress की PAC मीटिंग आज, Jitu Patwari के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शामिल हो सकते हैं Nakul Nath
Datia विधानसभा उपचुनाव में Congress की जीत के बाद आज Bhopal स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में Political Affairs Committee (PAC) की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी Harish Choudhary, PCC Chief Jitu Patwari और Leader of Opposition Umang Singhar समेत PAC के 25 सदस्यों को बुलाया गया है।
बैठक में Datia उपचुनाव के नतीजे और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक मुद्दों पर भी नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है।
Patwari के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शामिल होंगे Nakul Nath
Jitu Patwari के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद PAC सदस्य Nakul Nath पहली बार Political Affairs Committee की बैठक में शामिल होंगे। इस वजह से उनकी मौजूदगी को बैठक में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Congress के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh भी बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश स्तर के कई बड़े नेताओं के एक साथ बैठने से बैठक में संगठन और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Kamal Nath के शामिल होने का भी किया गया था दावा
Congress Media Department के अध्यक्ष Mukesh Nayak ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि इस बार PAC की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath भी शामिल होंगे। अब बैठक में उनकी मौजूदगी को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई है।

Datia उपचुनाव में जीत के बाद होने वाली यह बैठक Congress के लिए अहम मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व चुनावी जीत को संगठन के लिए नई ऊर्जा के तौर पर देख रहा है। बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
Varsha Shrivastava 
