बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले भारत की राजनीति का नतीजा: दिग्विजय सिंह

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को भारत की राजनीति का असर बताने वाले दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी घमासान मच गया। बीजेपी ने पूर्ण सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा पलटवार किया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले भारत की राजनीति का नतीजा: दिग्विजय सिंह

भोपाल:अपने बयानों और बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्ण सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय एक बार फिर अपने बयानों  की वजह से सुर्खियों में है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के पीछे भारत की राजनीति वजह-दिग्गी


दरअसल अब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दिग्विजय सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है जो काफी चर्चा में है। दिग्गी ने कहा है कि  बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है वो भारत की राजनीति की वजह से हो रहा है। दिग्विजय ने दावा किया है कि  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों का “रिएक्शन” हैं।

भारत में कट्टरपंथी ताकतें अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई कर रही-पूर्ण सीएम

दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जो हालात हमारे देश में हैं, यहां वही धर्मांध फैलाने वाली कट्टरपंथी ताकतें अल्पसंख्यकों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं, इसका असर पड़ोसी देश बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है।भारत में हो रहे अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई के कारण ही हिंदू समुदाय को बांग्लादेश में निशाना बनाया जा रहा है।दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस से मांग करते हुए कहा- "हम बांग्लादेश में हमारे हिंदू और ईसाई भाइयों के साथ जो हो रहा है, उसकी निंदा करते हैं। वहां के प्रमुख मोहम्मद यूनुस साहब, जो खुद एक प्रतिष्ठितअर्थशास्त्री हैं, उन्हें इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

दिग्विजय सिंह के बयानों पर बीजेपी का पलटवार

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। इस बयान को लेकर सवाल उठा रहे हैं. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आप भारत के साथ  हैं या पाकिस्तान के साथ ।अगर आप आतंकियों का साथ न दें तो बेहतर होगा! रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान देशविरोधी ताकतों को बल देता है ।