भोपाल में 105 फीट के रावण का दहन, 3 दिन तक ट्रैफिक व्यावस्था में बदलाव

भोपाल शहर में आज विजयादशमी की रौनक है. पूरे भोपाल शहर में कुल 28 जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है.

भोपाल में 105 फीट के रावण का दहन, 3 दिन तक ट्रैफिक व्यावस्था में बदलाव
google

भोपाल शहर में आज विजयादशमी की रौनक है. पूरे भोपाल शहर में कुल 28 जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. जहां विभिन्न आकार के पुतले जलाए जाएंगे और आतिशबाजी से आसमान रंगीन होगा. 

कोलार में 105 फीट के रावण का दहन

सबसे बड़ा आयोजन कोलार में 105 फीट, राजेंद्र नगर में 60 फीट और बिट्टन मार्केट में 53 फीट के रावण का पुतला जलाया जाएगा. इसके अलावा अन्य स्थानों पर 51, 45, 41 और 31 फीट के रावण के पुतले बनाए गए हैं, जिनके दहन के साथ आतिशबाजियों का विशेष प्रदर्शन होगा.

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

चल समारोह का भी आयोजन होगा जो, मारवाड़ी रोड से शुरू होकर छोला दशहरा मैदान तक निकाला जाएगा. इन आयोजनों को देखते हुए भोपाल में आज यानि 2 अक्टूबर से अगले तीन दिन 4 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

दुर्गा विसर्जन और चल समारोह के कारण शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी. इसके साथ ही कई प्रमुख मार्गों का रूट डाइवर्ट कर दिया गया है, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके. इन रास्तों से केवल एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को आने-जाने की अनुमति दी गई है. अन्य सभी वाहनों के लिए कुछ मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा. 

विशेष रूप से 3 अक्टूबर को शाम 7 बजे से भारत टॉकीज चौराहा, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, बस स्टैंड चौराहा पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इस दौरान वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा.