हूती विद्रोहियों का Yemen और Saudi Arabia पर बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत
Yemen के सैन्य ठिकाने Iran समर्थित हूती विद्रोहियों के निशाने पर, Saudi Arabia में भी मची अफरा-तफरी, Yemen में 58 सैनिकों की मौत, Saudi Arabia के Najran में 11 घायल
Iran समर्थित हूती विद्रोहियों ने Yemen और Saudi Arabia में एक साथ बड़े Missile और Drone Attack किए। Yemen के सैन्य ठिकानों को Ballistic Missile और ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसमें अब तक 58 सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं कई सैनिक घायल हुए हैं। दूसरी ओर Saudi Arabia के Najran क्षेत्र में हुए हमले में 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल हो गए।
Yemen सरकार ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी
Yemen के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सेना इस हमले का जवाब सही समय और सही जगह पर देगी। अधिकारियों के अनुसार,हूती विद्रोहियों ने एक साथ कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Najran में आग, राहत और बचाव कार्य जारी
Saudi Arabia के Najran क्षेत्र में हमले के बाद कई जगह आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल और राहत दल मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस हमले में 7 Saudi नागरिक, एक Yemeni, दो Egyptian, एक Pakistani नागरिक और एक 4 साल का बच्चा घायल हुआ है।
Middle East में बढ़ते तनाव के बीच इस हमले को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर रखे हुए हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।
Varsha Shrivastava 
