मोहन कैबिनेट की बैठक आज, नई शराब नीति पर लग सकती है मुहर
मध्य प्रदेश में आज मंगलवार 10 फरवरी काे कैबिनेट की बैठक अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में आज मंगलवार 10 फरवरी काे कैबिनेट की बैठक अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में नई शराब नीति पर मुहर लग सकती है।
19 हजार करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी की मंजूरी के बाद प्रदेश की 3553 शराब दुकानों की सिंगल ई टेंडर करने की तैयारी है। पिछले साल की तुलना 20% अधिक दर पर बोली लगाना अनिवार्य होगा। नई शराब नीति में फर्जी बैंक गारंटी, ई बैंक गारंटी मान्य करने और कंपोजिट शराब दुकान योजना का तीन माह में समीक्षा का प्रावधान किया गया।
कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। जनता से जुड़ी योजनाओं को बैठक में विस्तार मिलेगा। योजनाएं केंद्र और राज्य के संयुक्त बजट से चलाई गई थी। वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए प्रस्ताव आएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव पिछली बैठकों के प्रस्तावों का फीडबैक भी लेंगे।
pushpendra 
