Prahaar teaser:Rajkummar Rao का नया अवतार,कोर्टरूम में गूंजेगी न्याय की आवाज 

Rajkummar Rao की फिल्म Prahaar का दमदार टीज़र रिलीज। 26/11 हमले पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा में उज्ज्वल निकम की भूमिका में दिखे राजकुमार राव।

Prahaar teaser:Rajkummar Rao का नया अवतार,कोर्टरूम में गूंजेगी न्याय की आवाज 

बॉलीवुड में वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में अभिनेता Rajkummar Rao की अपकमिंग फिल्म Prahaar का टीजर कल रिलीज किया गया.टीजर में राजकुमार राव का इंटेंस लुक चर्चा का विषय रहा.कम समय के इस टीज़र में मेकर्स ने बिना कहानी का ज़्यादा खुलासा किए ऐसा माहौल बनाया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है.1मिनट 53 सेकंड के इस टीज़र ने कोर्टरूम ड्रामा बड़ी ही खूबी के साथ और बसके तनाव के साथ दिखाया गया है.     

टीज़र में क्या है खास?

टीज़र की शुरुआत गंभीर माहौल से होती है. अदालत, सुरक्षा व्यवस्था और तनाव से भरे सिन यह संकेत देते हैं कि कहानी किसी साधारण मुकदमे की नहीं है।  इसके बाद राजकुमार राव की एंट्री होती है.वह इस फिल्म में मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं .उनका गंभीर अंदाज़ और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस शुरुआत से ही ध्यान खींचता है.टीज़र से साफ पता चलता है कि फिल्म में देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक 26/11 की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें यह दिखाया जाएगा कि अदालत में कैसे इसको लड़ा गया और कसाब को सजा दिलाने में की दलीलों का सहारा लेना पड़ा.फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

राजकुमार राव का नया लुक पसंद आया

राजकुमार राव इस बार बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके बोलने का तरीका, हाव-भाव और आत्मविश्वास उनके किरदार को मजबूत बनाते हैं. टीज़र देखने के बाद फैंस उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं.राजकुमार राव ऐसे अभिनेता जो किसी भी किरदार के हिसाब से अपने आप को बखूबी ढालना जानते हैं. 

फिल्म से बढ़ी उम्मीदें

टीज़र के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है. कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और 26/11 की कहानी को नए अंदाज़ में पेश करने वाली फिल्म साबित हो सकती है.अब सभी की नजर फिल्म के ट्रेलर पर है, जिससे कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है. अगर टीज़र की गंभीरता और प्रभाव पूरी फिल्म में भी कायम रहा, तो 'प्रहार' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है.