‘लव आज कल 2’ पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान: बोले- ये एक बेकार एक्सपेरिमेंट था, फिल्म का नाम ‘रिवर्स’ रखना चाहता था…..

इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म ‘लव आज कल 2’ की असफलता पर खुलकर बात करते हुए इसे “बेकार एक्सपेरिमेंट” बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को ‘लव आज कल’ फ्रेंचाइज़ से जोड़ना सही फैसला नहीं था।

‘लव आज कल 2’ पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान: बोले- ये एक बेकार एक्सपेरिमेंट था, फिल्म का नाम ‘रिवर्स’ रखना चाहता था…..

रोमांटिक फिल्मों के मास्टर माने जाने वाले इम्तियाज अली ने आखिरकार अपनी फिल्म ‘लव आज कल 2’ की असफलता पर खुलकर बात की है। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। अब इम्तियाज ने खुद माना है कि यह एक ऐसा एक्सपेरिमेंट था, जो सफल नहीं हो सका।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने कहा कि उनके पास एक अलग कहानी थी, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थे। लेकिन बाद में उन्होंने उस कहानी को ‘लव आज कल’ फ्रेंचाइज़ से जोड़ने का फैसला लिया और यही बात फिल्म पर भारी पड़ गई। इम्तियाज ने कहा, लव आज कल 2 ने मुझे यह सिखाया कि अगर आप खुद किसी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट नहीं हैं, तो वह एक बेकार एक्सपेरिमेंट बन जाता है। यह फिल्म अपनी अलग कहानी थी, इसे फ्रेंचाइज़ से जोड़ना जरूरी नहीं था।

फिल्म का नाम ‘रिवर्स’ रखना चाहते थे इम्तियाज

इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत में वह फिल्म का नाम ‘रिवर्स’ रखना चाहते थे। उनका मानना था कि यह टाइटल फिल्म की कहानी को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शाता था। हालांकि बाद में इसे ‘लव आज कल 2’ नाम देने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, एक समय पर मैं फिल्म का नाम ‘रिवर्स’ रखने के बारे में सोच रहा था। लेकिन बाद में तय हुआ कि इसे ‘लव आज कल 2’ कहा जाए। अब लगता है कि यह फैसला फिल्म के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

2009 वाली ‘लव आज कल’ से हुई तुलना

साल 2009 में रिलीज हुई ‘लव आज कल’ में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म की कहानी, गाने और इमोशंस लोगों के दिलों में बस गए थे। ऐसे में जब 2020 में इसका नया वर्जन आया, तो दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं। लेकिन फिल्म कहानी और डायरेक्शन लोगों को फ्लिम से जुड़ नहीं पाई।

सारा अली खान का टूट गया था आत्मविश्वास

फिल्म की असफलता का असर सारा अली खान पर भी पड़ा था। एक पुराने इंटरव्यू में सारा ने बताया था कि ‘लव आज कल’ के फ्लॉप होने के बाद उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस  काफी कम हो गया था। सारा ने कहा था, फिल्म रिलीज होने के बाद मैं ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कर रही थी और उस वक्त मेरा कॉन्फिडेंस बिल्कुल हाई नहीं था। आनंद एल राय सर ने मुझे खुद से प्यार करना और असफलता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना सिखाया।

अब नई फिल्म में व्यस्त हैं इम्तियाज अली

फिलहाल, इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंड पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा होगी। फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।