'ब्रह्मास्त्र 2' में Ranbir Kapoor का Double Role, खुद हीरो और खुद विलन बनेंगे!
'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर के Double Role की खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर शिवा के साथ देव का किरदार भी निभा सकते हैं.
रणबीर कपूर का आने वाला समय काफी बिजी रहने वाला है. उनकी कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं और अब इसी बीच 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर एक बड़ी Update सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में रणबीर कपूर एक नहीं बल्कि दो किरदारों में नजर आएंगे. वो पहले पार्ट वाले शिवा का रोल तो निभाएंगे ही, साथ ही कहानी के सबसे बड़े विलन देव का किरदार भी खुद ही प्ले करेंगे.अगर ये खबर सही होती है तो पिछले करीब चार साल में ये चौथी बार होगा, जब रणबीर किसी फिल्म में Double Role करते नजर आएंगे.
शिवा के साथ देव भी बनेंगे रणबीर
'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट में रणबीर कपूर ने शिवा का Character निभाया था. कहानी में देव का जिक्र भी हुआ था, जिसे शिवा के पिता और एक बेहद ताकतवर किरदार के तौर पर सेटअप किया गया था. आगे चलकर देव ही कहानी का बड़ा Villain बनने वाला है.पहली फिल्म के Climax में मेकर्स ने देव की सिर्फ एक झलक दिखाई थी. उनका पूरा चेहरा Reveal नहीं किया गया था. इसके बाद से ही फैंस के बीच ये सवाल बना हुआ है कि आखिर देव का किरदार कौन निभाएगा.अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सवाल का जवाब रणबीर कपूर ही हैं. यानी फिल्म में शिवा और देव दोनों Characters को रणबीर खुद निभा सकते हैं.
रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख खान तक के नाम आए
देव का चेहरा सामने नहीं आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की Fan Theories चलती रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के नाम की हुई. फैंस ने फिल्म में दिखाई गई देव की Body और Look को देखकर अंदाजा लगाया कि शायद रणवीर सिंह इस किरदार में हैं.इसके अलावा शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और यश के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हुई. हालांकि मेकर्स ने कभी भी इन नामों को Officially Confirm नहीं किया.अब अगर रणबीर कपूर ही देव का किरदार निभाते हैं, तो फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प हो जाएगी. क्योंकि एक तरफ वही रणबीर शिवा के रूप में Hero होंगे और दूसरी तरफ उसी चेहरे वाला देव उनके सामने Villain बनकर खड़ा होगा.
चार साल में चौथी बार Double Role
रणबीर कपूर के लिए Double Role कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ सालों में वो अलग-अलग फिल्मों में दो Characters निभा चुके हैं.'शमशेरा' में रणबीर Double Role में नजर आए थे. इसके बाद 'एनिमल' में भी उनके दो अलग किरदार देखने को मिले. वहीं 'रामायण' को लेकर भी रणबीर के Double Role की चर्चा है.ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र 2' में अगर वो शिवा और देव दोनों का किरदार निभाते हैं, तो ये करीब चार साल में उनकी चौथी फिल्म होगी जिसमें वो Double Role करते नजर आएंगे.
'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग कब शुरू होगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर पहले 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग पूरी करेंगे. इसके बाद कुछ समय का Break लेने के बाद वह 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर सकते हैं.फिल्म को अयान मुखर्जी ही Direct कर रहे हैं. रणबीर के अलावा दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की भी फिल्म में वापसी की चर्चा है.अयान मुखर्जी ने पहले पार्ट के बाद ही 'ब्रह्मास्त्र' की आगे की कहानी को लेकर कई संकेत दिए थे. अब दूसरे पार्ट में देव और शिवा की भिड़ंत कहानी का सबसे बड़ा हिस्सा हो सकती है.हालांकि रणबीर कपूर के देव बनने को लेकर अभी तक Makers की तरफ से कोई Official Announcement नहीं किया गया है. इसलिए फिलहाल इसे एक Reported Update के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. लेकिन अगर रणबीर ही देव बनते हैं, तो 'ब्रह्मास्त्र 2' में उनका Hero और Villain दोनों का आमना-सामना देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा.
Anubhav Dubey 
