IPL 2026: आज दो बड़े मुकाबले, KKR vs SRH और GT बनाम PBKS
IPL 2026 में आज डबल हेडर के तहत दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स आमने सामने होंगे। कोलकाता के लिए पहला मैच प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेहद अहम है, जबकि पंजाब टेबल में टॉप पर है और गुजरात मजबूत फॉर्म में नजर आ रही है।
IPL 2026 में आज डबल हेडर खेला जा रहा है, यानी एक दिन में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। दिन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हो रहा है। वहीं, दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। ताजा अपडेट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने है। इससे पहले हुए मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से हराया था। इस समय सनराइजर्स शानदार फॉर्म में है और 9 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर बेहतरीन जीत हासिल की है।

कोलकाता के लिए आज का मैच बेहद जरुरी
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है। टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और वह आठवें स्थान पर है। आज का मुकाबला कोलकाता के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि गुजरात टाइटंस ने लगातार दो मुकाबले में जीतकर शानदार जीत हासिल की है।

पंजाब पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर
पंजाब ने अब तक 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की हैं और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, गुजरात ने 9 मैचों में से 5 में जीत हासिल कर 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। दोनों टीम प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है। अब देखना यह है कि आज के मैच में किसकी जीत होती है।

