Bhopal:टी-20 रोमांच का आगाज: 33 टीमें होंगी आमने-सामने, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

31वां आईईएस-डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 4 जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर टी-20 फॉर्मेट में शुरू हो रहा है, जिसमें 33 टीमें भाग लेंगी और विजेता टीम को 1 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा।

Bhopal:टी-20 रोमांच का आगाज: 33 टीमें होंगी आमने-सामने, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल: 31वां आईईएस–डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट  4 जनवरी से शुरू हो रहा है. जिसका पहला मैच ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 33 टीमें भाग ले रही हैं. जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग रविवार को 11 बजे करेंगे.

हर साल की तरह इस बार टी–20 फॉर्मेट में होगा मैच 

टूर्नामेंट हर साल की तरह इस बार टी–20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा. प्रतियोगिता की शुरुआत लीग मैचों से होगी, जिसके बाद ग्रुप की टॉप टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. इस साल टूर्नामेंट में डिपार्टमेंटल और कार्पोरेट ग्रुप की टीमें भी भाग ले रही हैं. हर दिन दो मैच खेले जाएंगे. मुख्य मैच ओल्ड कैंपियन मैदान पर होंगे, जबकि जरूरत पड़ने पर कुछ मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड और सेंचुरियन अकादमी मैदान पर भी आयोजित किए जाएंगे.

खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष पुरस्कार

हर मैच के बाद ईनाम बांटे जाएंगे. इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. दो खिलाड़ियों को मान सरोवर प्लेयर ऑफ द मैच और आरएनटीयू मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर के खिताब से नवाजा जाएगा. इसके अलावा इस प्रतियोगिता में सेज ग्रुप की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा.

फाइनल जीतने पर 1 लाख का पुरस्कार

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं, रनर-अप टीम को 50 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी मिलेगी.समारोह में दिलीप बिल्डकॉन के CMD दिलीप सूर्यवंशी, डिजियाना ग्रुप के CMD तेजिंदर सिंह घुम्मन, IES यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव, स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर गौरव तिवारी और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य करेंगे।