CM मोहन यादव बोले -आधुनिक भारत की नींव सरदार पटेल ने रखी

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में मंगलवार को भव्य “यूनिटी मार्च” (एकता पदयात्रा) का आयोजन किया गया।

CM मोहन यादव बोले -आधुनिक भारत की नींव सरदार पटेल ने रखी

भोपाल:भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में मंगलवार को भव्य “यूनिटी मार्च” (एकता पदयात्रा) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। यूनिटी मार्च में 2 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। 

सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरदार पटेल ने अनेकों रियासतों  को एक करते हुए अखंड भारत की नींव रखी।

उन्होंने देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोया। आजादी के समय सरदार पटेल ने पाकिस्तान की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए देश को सुरक्षित रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के सामने जिस मजबूती के साथ खड़ा है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका सरदार पटेल की रही है।  

देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच आसमान में छोड़े गए तिरंगे बैलून

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में कटहल और आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पुलिस बैंड द्वारा बजाई जा रही देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच आसमान में तिरंगे बैलून छोड़े। सामूहिक समवेत स्वर में वंदे मातरम का गान हुआ।