सामंथा और CM विजय की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय से मिलकर भावुक हुईं सामंथा रुथप्रभू, बोलीं- वो सिर्फ एक्टर नहीं, उससे कहीं बड़े इंसान हैं
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय से हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। थलापति विजय से मिलकर सामंथा भावुक हो गई और अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर लिखा- मुझे हमेशा लगता था कि विजय सर सिर्फ पर्दे पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं। उनकी एनर्जी, उनकी मौजूदगी और लोगों का उनके प्रति प्यार हमेशा यह एहसास दिलाता था कि उनका मकसद इससे भी बड़ा है।

सामंथा ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि विजय सर उन लोगों को भी हैरान कर देंगे, जो पहले से ही उन पर भरोसा करते हैं। इसकी वजह उनका पद नहीं, बल्कि वह नीयत है जिसके साथ वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। मैं उनके लिए शक्ति, समझदारी और अपने रास्ते पर डटे रहने का साहस की कामना करती हूं।
19 जून को रिलीज होगी सामंथा की नई फिल्म
एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू इन दिनों आने वाली फिल्म मां इंती भंगारम को लेकर चर्चा में है। 19 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विजय-सामंथा की जोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखी
एक्टर थलापति विजय और एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू की जोड़ी 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखी गई है।
- कथी (2014): एआर मुरुगाडोस की निर्देशित इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में विजय ने डबल रोल निभाया और सामंथा उनकी लीड एक्ट्रेस थीं।
- थेरी (2016): एटली द्वारा निर्देशित यह एक बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
- मेर्सल (2017): यह एक सुपरहिट ड्रामा फिल्म थी, जिसमें सामंथा और विजय की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।
Varsha Shrivastava 
