टूट सकते हैं बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, क्या धुरंधर 2 के भी रिकॉर्ड तोड़ेगी रामायण?
इस साल आ रही रणबीर कपूर की रामायण बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के लिए खतरा बनकर सामने आ सकती है। धुरंधर 2, जिसने अपनी दमदार ओपनिंग और रिकॉर्ड तोड़ कमाई से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है, तो वहीं रणबीर कपूर की रामायण ऐसी फिल्म है, जिससे उम्मीदें सिर्फ बड़ी नहीं, बल्कि ऐतिहासिक हैं।
धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पहले हफ्ते ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। ₹1000 करोड़ के क्लब में एंट्री लेकर फिल्म की एक्शन, स्टार पावर और बड़े बजट ने इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है।

2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट आया है। फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को दिखाई जाएगी। फिल्म ‘रामायण’ बस एक फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक बहुत बड़ी कहानी है, जिसे हर कोई समझता और महसूस करता है। इसी वजह से यह फिल्म हर उम्र और हर वर्ग के लोगों को पसंद आ सकती है। परिवार के साथ देखने वाले दर्शकों के लिए भी इसमें काफी आकर्षण है, और इसकी कहानी दुनिया भर में जानी जाती है।

इसलिए इंटरनेशनल लेवल पर भी इसके हिट होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा, फिल्म को बड़े बजट और शानदार वीएफएक्स के साथ बनाया जा रहा है, जिससे यह देखने में बहुत भव्य लगेगी। अगर इसकी कहानी और विजुअल्स लोगों को पसंद आ गए, तो यह सिर्फ हिट नहीं, बल्कि बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है।

रामायण के लिए यह आसान नहीं होगा
धुरंधर 2 पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोगों के बीच उसका काफी क्रेज है। साथ ही, दोनों फिल्मों का अंदाज़ अलग है—धुरंधर 2 एक्शन फिल्म है, जबकि रामायण सांस्कृतिक और पौराणिक कहानी पर आधारित है, इसलिए दोनों के दर्शक भी अलग-अलग हैं।

फिल्म कब रिलीज होती है और कैसे रिलीज़ की जाती है, यह भी बहुत मायने रखता है, क्योंकि सही समय पर आने से फिल्म को ज्यादा फायदा मिल सकता है। धुरंधर 2 ने एक बेंचमार्क सेट किया है, उसे तोड़ना आसान नहीं है। लेकिन रामायण के पास वो इमोशनल कनेक्शन है, जो फिल्म को हिट बना सकती है।

