CJP प्रदर्शन: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका 23 घंटे बाद रिहा, आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका 23 घंटे बाद रिहा। जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन, मेट्रो-ट्रेन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को लगातार दूसरे दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद रविवार को भी तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
23 घंटे बाद रिहा हुए CJP के तीन नेता
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी नेताओं सौरव दास व आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था। करीब 23 घंटे पुलिस हिरासत में रहने के बाद रविवार को तीनों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने तीनों को इस शर्त पर रिहा किया है कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे।
CJP नेता अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को ऐलान किया था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा।
#WATCH | Delhi: CJP leaders Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das at Delhi Cantt Police Station after they were produced before the Executive Magistrate. https://t.co/14nNpXvqvT
— ANI (@ANI) October 11, 2026
प्रदर्शन के बीच मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर विवाद
शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पाबंदियां लगाने, मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने को लेकर विवाद सामने आया। प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोके जाने और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने के आरोप भी लगाए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, 250 ट्रेनों के रद्द होने और 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में रविवार को विशेष सुनवाई होनी है।
याचिका में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के चेयरपर्सन के खिलाफ अदालत के आदेश की कथित अवहेलना को लेकर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका के अनुसार, अदालत ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।
प्रदर्शनकारियों से मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर के पास प्रदर्शनकारियों के साथ कथित मारपीट से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए
रविवार को दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। हालांकि, कनॉट प्लेस समेत प्रमुख इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। CJP ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है, ऐसे में जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
#WATCH | Delhi: Security has been deployed, and barricades have been put up near Seva Teerth and Central Secretariat metro stations. DMRC announced yesterday that the entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network were open. https://t.co/WuNXnnjQcz
— ANI (@ANI) October 11, 2026

