India vs West Indies T20: सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, Indore में शाम 7 बजे मुकाबला
Indore में India-West Indies T20 मैच आज: Holkar Stadium के आसपास मैच खत्म होने तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से ज्यादा ड्रोन से निगरानी
India और West Indies के बीच रविवार को T20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की है। ऐसे में Indore में होने वाला मुकाबला सीरीज में बढ़त बनाने के लिहाज से अहम होगा। मैच शाम 7 बजे Holkar Stadium में शुरू होगा। दोनों टीमें शनिवार को चार्टर्ड फ्लाइट से Indore पहुंच चुकी हैं।
Samson-Abhishek समेत कई खिलाड़ियों पर नजर
भारतीय टीम में Sanju Samson, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Shreyas Iyer, Ishan Kishan, Shivam Dube, Abhishek Sharma, Arshdeep Singh, Tilak Varma, Ravi Bishnoi, Nitish Kumar Reddy, Mayank Yadav, Naman Dhir, Prince Yadav और Vaibhav Suryavanshi शामिल हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के शाम करीब 5 बजे तक स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। मुकाबले को देखने के लिए करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
Holkar Stadium के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट
मैच को देखते हुए Indore में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर 2 बजे से मैच खत्म होने तक Holkar Stadium के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दर्शकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। वहां से स्टेडियम तक पैदल पहुंचना होगा।
1500 पुलिसकर्मी और ड्रोन से निगरानी
मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से ज्यादा ड्रोन लगाए जाएंगे। स्टेडियम के बाहर India टीम की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें भी सज गई हैं। क्रिकेट प्रशंसकों में मुकाबले को लेकर उत्साह है। पुलिस ने दर्शकों से ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करने और समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।
Varsha Shrivastava 
