आगर मालवा में गैस गीजर ब्लास्ट: मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार
कानड़ कस्बे में जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। एक आवासीय मकान में लगा गैस गीजर अचानक फट गया।हालांकि राहत की बात है. किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
आगर मालवा: कानड़ में रविवार दोपहर करीब 1 बजे रामकृष्ण सेवालय क्लीनिक की ऊपरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि क्लीनिक की ऊपरी दीवार ढह गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
कांच और दरवाजे टूटे, मलबा फैल गया
धमाके के कारण क्लीनिक की कांच की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। मलबा नीचे गली और क्लीनिक परिसर में फैल गया, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए और कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा।
पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित किया। थाना प्रभारी राजेश दांगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में गैस गीजर के फटने की पुष्टि हुई है। विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
गैस लीक के कारण विस्फोट
क्लीनिक से जुड़े राम सोनी के अनुसार, ऊपरी मंजिल के बाथरूम में लगे गैस गीजर के पाइप में संभावित लीकेज के कारण गैस जमा हो गई थी। जैसे ही नीचे के बाथरूम का नल चालू किया गया, ऊपर धमाका हो गया।
कोई जनहानि नहीं
इस घटना में गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ और आसपास के लोग सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से गैस और विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की
sanjay patidar 
