उज्जैन में सफाई मित्र बहनों ने CM को बांधी राखी मनाया रक्षाबंधन

उज्जैन में सफाई मित्र बहनों ने CM को बांधी राखी मनाया रक्षाबंधन CM ने पुष्पवर्षा कर बहनों का किया स्वागत उपहार भेंट कर सफाई मित्र बहनों का सम्मान

उज्जैन में सफाई मित्र बहनों ने CM को बांधी राखी मनाया रक्षाबंधन

उज्जैन: में रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया गया। शहर की सफाई व्यवस्था को संभालने वाली सफाई मित्र बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महाकाल मंदिर की महिला कर्मियों ने भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में सहभागिता की। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली नगर निगम की सफाई मित्र बहनें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचीं। बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बहनों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन मनाया। मुख्यमंत्री ने सफाई मित्र बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर सफाई मित्र बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।

दरअसल, सफाई मित्र बहनें हर दिन शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करती हैं। मुख्यमंत्री के साथ रक्षाबंधन मनाने के इस आयोजन ने स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया।

महाकाल मंदिर की महिला कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाया।

महाकाल की नगरी में हुआ यह आयोजन भाई-बहन के रिश्ते की मिठास के साथ उन महिला कर्मियों के सम्मान का भी संदेश देता नजर आया, जो शहर और मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।