जीतू पटवारी: BJP का चरित्र और चेहरा लोकतंत्र विरोधी है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर विधानसभा मामले पर बीजेपी पर आरोप लगाए और न्यायालय के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने गैस की बढ़ती कीमतों और प्रदेश सरकार के कर्ज मामलों पर भी गंभीर बयान दिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में आश्चर्यचकित करने वाला घटनाक्रम हुआ है।
पटवारी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि- उनका चाल चरित्र और चेहरा लोकतंत्र विरोधी है। "पहले हमारी चुनी हुई सरकार को खरीद-फरोख्त कर सरकार छीनकर अपनी सरकार बनाई, अब कर दूषित चेहरा सामने आया है। बीजेपी लोकतंत्र विरोधी, आदिवासी विरोधी और दलित विरोधी दल है।"
उन्होंने बताया कि विधानसभा में हमारी एक आदिवासी नेता की औकात पूछी जाती है। मुकेश मल्होत्रा के चुनाव हारने और फैसले के तरीके ने आश्चर्यचकित कर दिया। पटवारी ने कहा कि बेसिक क्राइम ऐसा नहीं था जिससे चुनाव पर प्रभाव पड़ता, फैसला शून्य हो सकता था।
पटवारी ने कहा, "हम आज सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, कानून प्रक्रिया देखेंगे और सुप्रीम कोर्ट के सामने पूरा पक्ष रखेंगे। मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं, लेकिन लोगों की यही आवाज है कि न्यायालय का यह फैसला सही नहीं है। मैं जज का भी सम्मान करता हूं जिसने यह फैसला दिया।"
गैस की बड़ी कीमतों पर बयान
गैस की बढ़ती कीमतों पर पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और उनका कार्य करना ठीक नहीं है। पाकिस्तान के साथ जब युद्ध चल रहा था, तब ट्रंप ने नरेंद्र मोदी के साथ कैसा व्यवहार किया, यह सब जानते हैं। ट्रेड डील में क्या हुआ, यह सब पता है; ट्रंप की तलवार किसानों पर लटकी है।
प्रदेश सरकार के कर्ज मामले पर बयान
प्रदेश सरकार के कर्ज लेने के मामले में पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की भूमिका सकारात्मक रूप में अभी तक नहीं दिखी। मध्य प्रदेश में डिग्री बेचने वाले विश्वविद्यालय बन गए हैं। लाडली बहनों को धोखा दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री अभी तक तीन हजार रुपए नहीं दिए। अर्थव्यवस्था को सुधारने में मुख्यमंत्री की सोच ही समझ नहीं आती।
पटवारी ने कहा, "मोहनलाल अभिनंदन मुख्यमंत्री कर्ज लेने में आगे हैं, शिवराज से भी। कांग्रेस आएगी और कर्ज चुकाएगी।"

