LPG संकट पर मंत्रालय का बयान, बुकिंग की टाइमिंग 25 दिन की होगी

भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय ने कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने और प्रोपेन-ब्यूटेन का उपयोग केवल घरेलू गैस के लिए करने का निर्देश दिया है।

LPG संकट पर मंत्रालय का बयान, बुकिंग की टाइमिंग 25 दिन की होगी
google

अमेरिका, ईरान और इज़राइल की जंग ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। एक तरफ जहां कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, तो वहीं भारत में LPG को लेकर संकट बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर जनता को आश्वस्त तो कर दिया है, लेकिन LPG को लेकर लोगों के मन में शंका बढ़ गई है।

दरअसल, हाल ही में मंत्रालय ने बयान जारी कर सभी कंपनियों को LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है।

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 9 मार्च 2026 को निर्देश जारी करते हुए कहा—

"प्रोपेन और ब्यूटेन (LPG के मुख्य घटक) का उपयोग केवल LPG उत्पादन के लिए करें, न कि पेट्रोकेमिकल्स के लिए, ताकि घरेलू आपूर्ति बनी रहे। अतिरिक्त उत्पादन को पूरी तरह से घरेलू उपयोग (Domestic Use) के लिए आरक्षित किया जाए। साथ ही व्यावसायिक इस्तेमाल (होटल, रेस्तरां आदि) के लिए आपूर्ति की समीक्षा के लिए OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है, जो LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन का रिव्यू करेगी।"

इसके अलावा सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग की टाइमिंग 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने LPG की डिमांड और सप्लाई को देखते हुए इसकी कीमतों में 60 रुपये वृद्धि की थी।