मध्यप्रदेश के शैलेन्द्र मिश्रा इजराइल में फंसे, तनाव के बीच जारी किया वीडियो
मध्यप्रदेश के रीवा के शैलेन्द्र मिश्रा इजराइल में फंसे हैं, लेकिन उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया, जबकि परिवार भारत सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग कर रहा है।
भोपाल:मध्यप्रदेश के रीवा जिले के शैलेन्द्र मिश्रा इस समय ईरान- इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल में फंसे हुए हैं। हालांकि शैलेन्द्र ने हाल ही में वीडियो जारी कर खुद की सुरक्षा की जानकारी दी है, लेकिन उनके परिवार की चिंता अब भी कम नहीं हुई है। उनके भाई संजय मिश्रा ने ईरान और इसराइल के युद्ध में 10 हजार भारतीयों का इजराइल में फंसे होने का दावा किया है।

भाई की भारत सरकार से अपील
शैलेन्द्र मिश्रा साल 2024 में रिसर्च के लिए इजराइल गए थे और वर्तमान में वहां की प्रतिष्ठित बार-इलान यूनिवर्सिटी में रिसर्चर के तौर पर कार्यरत हैं।उनके भाई संजय मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, भारत सरकार को इजराइल और ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए।

शैलेन्द्र मिश्रा ने वीडियो में बताया हाल
शैलेन्द्र ने अपने वीडियो में बताया कि इजराइल में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को आपात स्थिति में क्या करना है, इसकी पूरी जानकारी दी जाती है। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि फिलहाल वह सुरक्षित हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
sanjay patidar 
