भाजपा विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र और कांग्रेस की रणनीति का मुकाबला करने पर चर्चा होगी। UCC समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा अपनी कार्ययोजना तैयार करेगी, वहीं कांग्रेस ने भी सत्र को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा
पब्लिक वाणी

भोपाल में आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस की रणनीति का मुकाबला करने और सदन में उठने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) समेत आधा दर्जन मुद्दों पर सत्ता पक्ष अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप देगा।

एक दिन पहले कांग्रेस ने की थी विधायक दल की बैठक

वहीं, कांग्रेस ने रविवार को विधायक दल की बैठक कर विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई थी। कांग्रेस सदन में UCC का विरोध करने के साथ किसान, जमीन, इथेनॉल, केन-बेतवा और जमीन अधिग्रहण जैसे मुद्दे उठाने की तैयारी में है।