छिंदवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर कार्रवाई
महिला की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग. आधा दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील. कार्रवाई से मचा हड़कंप. बिना पंजीकरण इलाज करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा.
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया था। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के इलाज किए जाने की शिकायतें सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्लीनिकों का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। वैध अनुमति और पंजीकरण नहीं मिलने पर क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया।

पुष्पेंद्र पांडे नायब तहसीलदार

रानी वर्मा बीएमओ

