बोलीविया में करेंसी से भरा विमान क्रैश, 15 की मौत, सड़क पर बिखरे नोटों की लूट
बोलीविया के एल आल्टो में करेंसी से भरा वायुसेना का हरक्यूलिस विमान रनवे से फिसलकर सड़क पर क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
बोलीविया में शनिवार 28 फरवरी की सुबह करेंसी से भरा प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा बोलीविया के एल आल्टो शहर में हुआ, जब पैसों से भरा वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
यह विमान सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था कि तभी मौसम में आई खराबी की वजह से विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की एक सड़क पर चला गया। सड़क पर पहले से ही 10 से 15 गाड़ियां थीं, जो हादसे की चपेट में आ गईं।

सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें सड़क पर प्लेन और गाड़ियों का मलबा पड़ा हुआ है। सड़क पर कुछ लाशें भी बिखरी हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर प्लेन में लोडेड कैश भी नीचे गिर गया, जिसे लूटने के लिए सड़कों पर भीड़ लग गई। कई लोग नोट लूटकर भाग गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।
???? Plane Crash in Bolivia
— Rathnam News (@RathnamNews) February 28, 2026
A military cargo plane crashed near El Alto, La Paz in Bolivia.
Reports say multiple casualties and injuries after the aircraft skidded off the runway. Authorities have launched an investigation.#Bolivia #PlaneCrash #BreakingNews pic.twitter.com/kIQGLHghCA

