CA रिजल्ट 2026: भोपाल ने किया कमाल! फाउंडेशन में स्वास्तिक गुप्ता और इंटरमीडिएट में मुस्कान डांगी बने टॉपर
ICAI द्वारा घोषित जनवरी 2026 सेशन के CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भोपाल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुस्कान डांगी ने AIR 25 हासिल कर भोपाल का नाम रोशन किया।
भोपाल: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सेशन की CA फाउंडेशन और CA इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भोपाल सेंटर के छात्रों ने इस बार देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भोपाल ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के अनुसार, भोपाल का कुल परिणाम राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा।
CA इंटरमीडिएट में भोपाल टॉपर:
मुस्कान डांगी - मुस्कान डांगी ने 447 अंक (74.50%) प्राप्त कर भोपाल सेंटर में पहला स्थान हासिल किया।
उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 25 हासिल की।
मुस्कान ने अपनी सफलता का राज बताया: मैं पिछले 10 महीनों से रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी। रात में 1 घंटा पूरे दिन के टॉपिक्स का रिवीजन भी जरूर करती थी, जिससे कॉन्सेप्ट्स पूरी तरह क्लियर हो जाते थे।

भोपाल सेंटर टॉपर्स (इंटरमीडिएट):
मुस्कान डांगी – 447 अंक (74.50%)
सृष्टि धाकड़ – 382 अंक (63.57%)
राशि चौरिवार – 366 अंक (61.00%)
CA फाउंडेशन में भोपाल टॉपर:
स्वास्तिक गुप्ता - स्वास्तिक गुप्ता ने 330 अंक (82.50%) के साथ भोपाल सेंटर में टॉप किया।
भोपाल सेंटर पर कुल 976 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 191 सफल हुए – पास प्रतिशत 19.57% (राष्ट्रीय औसत 19.23% से बेहतर)।
भोपाल सेंटर टॉपर्स (फाउंडेशन):
स्वास्तिक गुप्ता – 330 अंक (82.50%)
माही गुप्ता – 325 अंक (81.25%)
नयन जैन – 322 अंक (80.50%)
राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम:
CA इंटरमीडिएट: कुल 2,16,801 छात्र शामिल, पास प्रतिशत केवल 13.59%।
ऑल इंडिया टॉपर: कन्हैया लाल (508 अंक, 84.67%)
दूसरा: फातिमा शेहजा के (504 अंक, 84%)
तीसरा: तान्या बंसल (498 अंक, 83%)
CA फाउंडेशन: कुल 1,09,694 छात्र शामिल, पास प्रतिशत 19.23%।
पुरुषों का पास प्रतिशत: 20.13%
महिलाओं का पास प्रतिशत: 18.26%
भोपाल ब्रांच के पदाधिकारियों:
भोपाल ब्रांच के पदाधिकारियों ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर कोर्स है, जिसमें निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण जरूरी है।
भविष्य की योजनाएं, ICAI भोपाल ब्रांच ने घोषणा की है कि आने वाले सत्र में डिजिटल ट्रेनिंग मॉडल और नवाचार-आधारित प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। साथ ही फाइनेंशियल लिटरेसी मिशन के तहत स्कूल-कॉलेज स्तर पर युवाओं को करियर ओरिएंटेशन और अकाउंटिंग अवेयरनेस प्रदान किया जाएगा।

