CJP Protest में अरविंद केजरीवाल पहुंचे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Delhi के Jantar Mantar में चल रहे CJP Protest में अरविंद केजरीवाल पहुंचे. उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सोनम वांगचुक को लेकर बड़ा बयान दिया.

CJP Protest में अरविंद केजरीवाल पहुंचे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Delhi के Jantar Mantar में चल रहे CJP Protest को गुरुवार को उस समय नया राजनीतिक समर्थन मिला, जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदर्शन स्थल पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारी सोनम वांगचुक से मुलाकात की और मंच से कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन और इसकी मांगों के साथ मजबूती से खडी है. अपने संबोधन में केजरीवाल ने केंद्र सरकार से परीक्षा व्यवस्था से जुडे विवादों पर जवाबदेही तय करने की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई.

अपने भाषण में केजरीवाल ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए सोनम वांगचुक जैसे लोगों की जरूरत है. उन्होंने यहां तक कहा कि "सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए." इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से जुडे मुद्दों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि अगर सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज नहीं सुनेगी तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है. केजरीवाल ने सोनम वांगचुक से उनकी सेहत का हवाला देते हुए भूख हडताल समाप्त करने की अपील भी की.

CJP Protest में केजरीवाल से पहले भी कई चर्चित हस्तियां पहुंच चुकी हैं. कॉमेडियन कुणाल कामरा, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज आंदोलन के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं. इसके अलावा कई छात्र, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा भी Jantar Mantar पहुंच रहे हैं. फिलहाल प्रदर्शन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कडी रखी गई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट और ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.