MEMU Train Launch : आदिवासी अंचल को मिली नई रफ्तार! PM ने किया मेमू ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन
MEMU Train Launch : आज टांडा रोड से बड़ोदरा के प्रतापनगर स्टेशन के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई। PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर इसका लोकार्पण किया है।
Dhar Tanda Road MEMU Train Launch : मध्य प्रदेश। धार लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है। आजादी के बाद पहली बार जिले के आदिवासी क्षेत्र में रेल पहुंचने का सपना साकार हुआ। छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना के तहत टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। आज टांडा रोड से बड़ोदरा के प्रतापनगर स्टेशन के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई। PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर इसका लोकार्पण किया। क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को इस ऐतिहासिक समारोह में इसको अब तक की अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

धार के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र का टांडा रोड अब रेल नेटवर्क से जुड़ गया छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना के तहत टांडा रोड स्टेशन तक नई रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। बड़ोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। इसी कार्यक्रम के दौरान टांडा रोड से नई ट्रेन सेवा और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई।
सांसद सावित्री ठाकुर के मुताबिक, वर्ष 2014 में पहली बार सांसद निर्वाचित होने के बाद से ही उन्होंने धार लोकसभा क्षेत्र को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार के समक्ष क्षेत्र की रेल जरूरतों को उठाया गया। अब वर्षों के प्रयास के बाद आदिवासी अंचल में रेल पहुंची है।

टांडा रोड तक रेल पहुंचना क्षेत्र के लिए सिर्फ यातायात की सुविधा नहीं, बल्कि विकास के नए रास्ते खोलने वाला कदम माना जा रहा है। इससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
वहीं बड़ोदरा–रतलाम 4-लेन रेल परियोजना की स्वीकृति सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की बात कही जा रही है।

सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि, "धार लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना रेल का सपना अब साकार हो रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करती हूं। शीघ्र ही टांडा रोड से धार नगर के रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण होगा।

मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि, इस अवसर पर केबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान ने कहा यह आदिवासी अंचल के लिए बहुत बड़ी सौगात है इससे हमारे आदिवासी भाइयों को रोजगार मिलेगा और जीवन स्तर ऊँचा उठेगा।


