Epstein files का MP से कनेक्शन, 2 लाख महिलाएं कहां गई?

मध्यप्रदेश विधानसभा में सामने आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 6 वर्षों में करीब 2 लाख महिलाएं, जिनमें 65 हजार बच्चियां शामिल हैं, लापता हुई हैं।

Epstein files का MP से कनेक्शन, 2 लाख महिलाएं कहां गई?
google

एपस्टीन फाइल्स जिसने दुनिया भर के देशों को हिला दिया है। अब उसकी एंट्री भारत में भी हो गई है। पहले जहां एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के होने का दावा किया जा रहा था, तो वहीं अब इसके तार मध्यप्रदेश से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं।

इस बार के विधानसभा सत्र में महिलाओं और बच्चियों के गुमशुदा के आंकड़े सामने आए थे। दरअसल, कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने विधानसभा में महिलाओं और बच्चियों के गायब होने को लेकर सवाल उठाया था। जिसके जवाब में सरकार ने कहा कि पिछले 6 साल में एमपी से करीब 2 लाख महिलाएं गायब हुई हैं, जिनमें से 65 हजार बच्चियां भी शामिल हैं।

जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही। बता दें कि सिर्फ इंदौर में ही 20 हज़ार से ज़्यादा महिलाएं गायब हुई हैं। ऐसे में कई बड़े सवाल उठ रहे हैं कि क्या MP में भी एपस्टीन फाइल्स की एंट्री हो गई है।

क्योंकि जिस तेजी से लड़कियां गायब हो रही हैं और सरकार और प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है, ऐसे में जाहिर है कि लापरवाही तो की जा रही है। वहीं लड़कियों और महिलाओं के गायब होने का कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय गिरोह से भी जोड़ा जा रहा है।