गुना में यूरिन कांड के बाद स्कूल में ताला, TI के कथित ‘FIR नहीं करूंगा’ बयान से गरमाया मामला

गुना जिले की आरोन तहसील के ग्राम घटावदा में कथित यूरिन कांड के बाद शासकीय स्कूल में लगा निजी ताला! FIR की मांग लेकर थाने पहुंचे प्रदर्शनकारी, TI के कथित बयान पर उठे सवाल

गुना में यूरिन कांड के बाद स्कूल में ताला, TI के कथित ‘FIR नहीं करूंगा’ बयान से गरमाया मामला

गुना से रिपोर्टर गौरव शर्मा। 

गुना जिले की आरोन तहसील के ग्राम घटावदा में कथित यूरिन कांड के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शासकीय स्कूल में निजी ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ।

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोन थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि शासकीय स्कूल में ताला लगाकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन थाने में मामला उस समय और गरमा गया, जब प्रदर्शनकारियों के अनुसार थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार ने कथित तौर पर “मैं FIR नहीं करूंगा” कहा।

अब सवाल थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं—यदि शासकीय स्कूल में निजी ताला लगाने की शिकायत पुलिस के सामने रखी गई थी, तो मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर क्या प्रक्रिया अपनाई गई? क्या शिकायत पर पुलिस ने कोई जांच की? और अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी?

घटावदा मामले में एक तरफ स्कूल का संचालन प्रभावित होने का आरोप है, तो दूसरी तरफ थाने में FIR को लेकर कथित बयान ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर क्या कार्रवाई करती है।