Guna News : यूरिन कांड में 2 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त, प्रिंसिपल को नोटिस

Guna News : घटावदा हाईस्कूल में नाबालिग लड़कियों की पीने के पानी की बोतलों में यूरिन मिला दिया। जब पीड़ित छात्राओं ने इसकी शिकायत की तो उन्हें मुंह बंद रखने की सलाह दी गई।

Guna News : यूरिन कांड में 2 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त, प्रिंसिपल को नोटिस

रिपोर्टर @ गौरव शर्मा मध्य प्रदेश। गुना जिले के आरोन क्षेत्र स्थित घटावदा हाईस्कूल में मानवता और शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल में नाबालिग लड़कियों की पीने के पानी की बोतलों में यूरिन मिला दिया। जब पीड़ित छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य मूलचंद कौशिक से की तो मामले को दबाने के लिए कथित तौर पर छात्राओं को चॉकलेट खाने और मुंह का स्वाद खराब होने का झांसा देकर चुप रहने की सलाह दी गई।

प्रशासनिक संवेदनहीनता के उजागर होते ही हड़कंप मच गया। मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी गुना ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित मिले अतिथि शिक्षक रामकिशोर शर्मा और रणवीर सिंह धाकड़ की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी हैं। वहीं प्राचार्य मूलचंद कौशिक और माध्यमिक शिक्षक शिवप्रसाद जाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जांच समिति ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं पीड़ित नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने इस घिनौनी वारदात को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। जिन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक करने वाले जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जा सकता। जब स्कूल के भीतर ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक नाकामी है। महज़ नोटिस और बर्खास्तगी का खेल काफी नहीं, प्रशासन को कठोर सबक सिखाना होगा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।