युद्ध के बीच दुबई में फंसे MP के यात्री, आज आ सकते है वापस

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच कई MP के कई लोग दुबई में फंसे हुए हैं, एयर इंडिया की शारजाह-इंदौर फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से उनकी वापसी रुकी हुई है।

युद्ध के बीच दुबई में फंसे MP के यात्री, आज आ सकते है वापस
google

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। युद्ध के तीसरे दिन ईरान ने दुबई के कई इलाकों पर बमबारी की। ईरान ने दुबई के एयरपोर्ट पर भी हमला किया, जहां कई देश के नागरिक फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे थे। युद्ध की वजह से दुनियाभर की कई फ्लाइट्स रद्द हुई हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के कई लोग दुबई में फंसे हुए हैं, जो कि आज आ सकते हैं। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 कई दिनों से कैंसिल हो रही है, जिसकी वजह से इंदौर, भोपाल और प्रदेश के अन्य जिलों के लोग दुबई और शारजाह में फंसे हुए हैं।

28 फरवरी से ही फ्लाइट को कैंसिल किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों में डर का माहौल भी है। जंग के बीच 2 मार्च की शाम से कुछ फ्लाइट्स को शुरू किया गया है। ये फ्लाइट्स अबूधाबी से दिल्ली और मुंबई के लिए चलाई जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दुबई में फंसे MP के लोग आज इन्हीं फ्लाइट्स से दिल्ली या मुंबई आ सकते हैं, जिसके बाद वो दूसरी फ्लाइट के जरिए MP में आएंगे। हाल ही में दुबई से इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने फैमिली के साथ फंसे हुए हैं।

साथ ही विशाल पटेल सहित कई कारोबारी भी दुबई में फंसे हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने भारत सरकार से जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षित वापस लाने की अपील भी की थी। अगर आज कुछ यात्रियों को टिकट मिल जाती है तो आज ही उनकी वापसी हो सकती है, नहीं तो कुछ दिनों के अंदर ही सभी भारतीय नागरिकों को भारत बुला लिया जाएगा।

इधर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से बात की, साथ ही कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी PM मोदी से दुबई में फंसे लोगों को वापस लाने की अपील की है।