Indore Murder Case : इंदौर में दोस्ती तोड़ने पर युवती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Indore Murder Case : पुलिस के मुताबिक, घायल वैष्णवी को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही हल्दी से प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया गया। उसकी छोटी बहन उसे अस्पताल ले जाना चाहती थी, लेकिन उसे रोक दिया गया। 

Indore Murder Case : इंदौर में दोस्ती तोड़ने पर युवती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Indore Murder Case : मध्य प्रदेश। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में दोस्ती खत्म करने और मोबाइल पर बातचीत बंद करने से नाराज दो युवकों पर युवती की चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती को बातचीत के बहाने घर बुलाया, जहां विवाद के बाद उस पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतिका वैष्णवी की अभिषेक नामक युवक से दोस्ती थी। कुछ समय पहले वैष्णवी ने अभिषेक से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद अभिषेक उसके घर पहुंचकर उसे डराने-धमकाने लगा। इस बात की जानकारी वैष्णवी की छोटी बहन ने अभिषेक के दोस्त निखिल को दी।

इसके बाद निखिल ने वैष्णवी और उसकी बहन को प्राइम सिटी स्थित अपने घर बुलाया। वहां चाय-नाश्ते के बाद बातचीत के लिए अभिषेक को भी बुलाया गया। इसी दौरान चारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अभिषेक और निखिल ने वैष्णवी पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, घायल वैष्णवी को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही हल्दी से प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया गया। उसकी छोटी बहन उसे अस्पताल ले जाना चाहती थी, लेकिन उसे रोक दिया गया। 

बाद में गंभीर हालत में वैष्णवी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हीरानगर पुलिस ने हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।