Indore: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सोलर पैनल की फाइल आगे बढ़ाने मांगी थी 80 हजार रिश्वत, लोकायुक्त ने बिछाया जाल और पकड़ा

Indore: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Indore में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के एक कनिष्ठ यंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोलर पैनल की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, बिल्डर और होटल व्यवसायी शिवप्रकाश बसवाल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और सुखलिया जोन स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।